बिलासपुर

लेबर ठेकेदार के पास अकूत दौलत कैसे? सूदखोरी कर लोगो वसूल रहा मोटा ब्याज…संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस लगाए लगाम प्लांट का लेबर ठेकेदार ईट भट्ठे का प्लांट डालने की कर रहा तैयारी, आलीशानमकान, महंगी गाड़ी आया कहा से..?

संपादक चन्द्रकांत कुपेन्द्र

बिलासपुर : राजधानी रायपुर के सूदखोर तोमर बंधुओ ने सूदखोरी कर करोड़ो की अकूत संपत्ति बनाई जिसका खुलासा होने के बाद पुलिस सूदखोरो को पकड़ने खाक छान रही है ठीक इसी तर्ज पर मस्तुरी के जयरामनगर का लेबर ठेकेदार भी पुरे क्षेत्र में सूदखोरी करने के नाम पर कुख्यात है और मोटे ब्याज पर लोगो को पैसा देकर उनका खून चूस-चूसकर करोड़ो की संपत्ति बना ली है, लेबर ठेकेदार अब ईट भट्ठे का प्लांट डालने की तैयारी कर रहा है| आखिर प्लांट के लेबर ठेकेदार के पास अकूत संपत्ति आई कैसे? आलीशान मकान, महंगी गाड़ी-ट्रेक्टर व लाखो रूपए सूद पर बाटने आखिर पैसे कैसे आए ? इन तमाम सवालो को लेकर पुलिस को जांच करनी चाहिए वही सूदखोरी कानूनन अपराध है ऐसे में सूदखोर पर पुलिस शिकंजा क्यों नहीं कस रहा यहाँ बड़ा सवाल है?

मस्तुरी क्षेत्र के जयरामनगर निवासी विकास तिवारी क्षेत्र के प्लांट में लेबर ठेकेदार है, लेबर ठेकेदार होने के नाते उसकी आय का अंदाजा लगाया जा सकता है मगर इसके उलट यह ऐसा लेबर ठेकेदार है जो लाखो रूपए उचे ब्याज पर चलाता है और मोटा ब्याज लोगो से वसूलता है, वसूली के लिए असामाजिक तत्वों को पालना उन्हें शराब-कबाब खिलाना और उन्हें अनैतिक गतिविधियाँ कराना ही उसका मुख्य काम है महज दिखावे के लिए प्लांट में लेबर ठेकेदारी का काम करता है|

लेबर ठेकेदार सूदखोरी के बेमानी कमाई से जयराम नगर से भनेशर रोड मे आलिशान घर बनाया हुआ हैं, हाल ही में लाखो की महंगी कार भी खरीदी है वही ट्रेक्टर भी है, सूत्रों की माने तो लेबर ठेकेदार ईट भट्ठे का प्लांट भी डाल रहा हैं| लोगो का यहाँ तक कहना है कि लेबर ठेकेदार विकास तिवारी असामाजिक तत्वों का संरक्षण कर उनसे आसपास मे चोरी करवाता है सांथ ही कबाड़ का बड़े पैमाने पर चोरी करवाता हैं , लेबर ठेकेदार के घर के पास ही कोल सायडिंग है, जहाँ पर से इसके द्वारा बहुत अनैतिक कार्य करवाया जाता हैं| कुल मिलाकर रायपुर के तोमर बंधुओ के तर्ज पर अनैतिक कार्यो से करोड़ो की संपत्ति बनाकर व्यापक पैमाने पर सूदखोरी के काम को अंजाम दे रहा है जिसकी जांच में कई चौकाने वाले खुलासे होंगे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button