छत्तीसगढ़बिलासपुर

मस्तूरी में सर्व रविदास समाज की संभागीय बैठक संपन्न

सर्वसम्मति से संभागीय पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन एकता और संगठन पर जोर

 

बिलासपुर।
सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में रविवार, 5 अप्रैल 2026 को मस्तूरी में बिलासपुर संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बिलासपुर मुंगेली गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कोरबा जांजगीर-चांपा सक्ती सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं रायगढ़ जिलों से हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विजय मेहरा ने की। इस दौरान समाज को मजबूत संगठित और ऊर्जावान बनाने विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी समन्वय बढ़ाने तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक विजय मेहरा के मस्तूरी स्थित निवास पर हुआ। बैठक में प्रदेश संरक्षक केदार कोरे संयोजक रामदास मालेकर कोषाध्यक्ष नरेन्द्र लाल चंचल गुरु प्रचारक के.आर. पैगवार महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष राधा रवि संयोजक गीता रवि युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष धनंजय रात्रे कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति रोहिदास विधिक सलाहकार डॉ. वेणुधर रौतिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि गुरु रविदास बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं स्वागत भाषण दिया गया। विभिन्न वक्ताओं ने समाज के उद्देश्य एवं सर्वांगीण विकास पर अपने विचार रखे।

संभागीय पदाधिकारियों का मनोनयन

बैठक में सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया—

संभागीय अध्यक्ष: रामबहोरन लास्कर (बिलासपुर)

संभागीय उपाध्यक्ष:

मनहरणलाल विजयवारे (जांजगीर-चांपा)

रोहित कुमार अनिल (सारंगढ़)

प्रकाश कुमार रैदास (मरवाही)

चैतुराम मिरी (बिलासपुर)

संभागीय सचिव: अशोक सोनवानी (जांजगीर-चांपा)

संभागीय कोषाध्यक्ष: ललित कुमार मिरी (बिलाईगढ़)

संभागीय संरक्षक: सोनुलाल अहिरवार

संभागीय प्रवक्ता: अजय चौधरी

संभागीय मीडिया प्रभारी:

अरुण ग्रेवाल (बिलाईगढ़)

मनीराम आजाद (जांजगीर-चांपा)

संभागीय सह सचिव: तिलक कोले

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय मेहरा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बी.बी. राम एवं कृष्ण कुमार रायकर द्वारा किया गया।

बैठक में समाज के पदाधिकारी कोर कमेटी सदस्य महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित सशक्त और ऊर्जावान बनाते हुए आपसी समन्वय और एकता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button