बिलासपुर

महमंद में आयोजित भव्य हरेली महोत्सव में शामिल होंगे कांग्रेसी दिग्गज, नव निर्वाचित सांसद व विधायकों का होगा सम्मान कार्यक्रम को भव्य बनाने छत्तीसगढ़ की लोक गायिका सबसे कम उम्र की आरु साहू देंगी अपनी मधुर आवाज़ मे प्रस्तुति हरेली उत्सव मनाने मस्तूरी विधानसभा के महमंद मे तैयार हो रहा विशाल पंडाल

India news.in

महमंद में आयोजित भव्य हरेली महोत्सव में शामिल होंगे कांग्रेसी दिग्गज, नव निर्वाचित सांसद व विधायकों का होगा सम्मान

कार्यक्रम को भव्य बनाने छत्तीसगढ़ की लोक गायिका सबसे कम उम्र की आरु साहू देंगी अपनी मधुर आवाज़ मे प्रस्तुति

हरेली उत्सव मनाने मस्तूरी विधानसभा के महमंद मे तैयार हो रहा विशाल पंडाल

बिलासपुर :ग्राम पंचायत महमंद बिलासपुर में हरेली महोत्सव एवं नव निर्वाचित सांसद व विधायकों का सम्मान समारोह की तैयारी जोर शोर से जारी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ चरणदास महंत, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, अतिविशिष्ठ अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के एकलौते सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत शामिल होंगे|

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय ने बताया कि हरेली महोत्सव में इस बार छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध छत्तीसगढी लोक कलाकार सुश्री आरू साहू अपनी प्रस्तुति देंगे। पिछले आठ सालों से छत्तीसगढ़ कि संस्कृति व परम्पराओं को सजोय महमंद ग्राम पंचायत का हरेली महोत्सव अब अपनी अलग पहचान बना चुका है।इस बार हरेली महोत्सव का आयोजन 16 अगस्त 2024 शुक्रवार समय दोपहर 12बजे से होगा। जिसमें नव निर्वाचित सांसद व विधायकों का सम्मान भी किया जाऐगा।

हरेली मिलन समारोह में मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र राय, श्रीमती गनेशी निषाद सरपंच महमंद के साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथियो में दिलीप लहरिया मस्तुरी विधायक, देवेन्द्र यादव विधायक एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बिलासपुर, रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर, राघवेन्द्र कुमार सिंह विधायक एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी अकलतरा, फुलसिंग राठिया विधायक रामपुर, शेषराज हरबंश विधायक पामगढ़, कविता प्राण लहरे विधायक बिलाईगढ़, बालेश्वर साहू विधायक जेजेपुर, संदीप साहू विधायक कसडोल, व्यास कश्यप विधायक जांजगीर चांपा, सुरेन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद्, अर्जुन तिवारी प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमिटी रायपुर, विजय केशरवानी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी ग्रामीण बिलासपुर, विजय पाण्डेय अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी शहर बिलासपुर, दादूराम जायसवाल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी सक्ती, हितेंद्र ठाकुर जिला कांग्रेस कमिटीबलौदाबाजार, गुलजार सिंह जिला प्रतिनिधि नेता प्रतिपक्ष, मनोज गुप्ता पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी जीपीएम, श्याम कश्यप उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी बिलासपुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button