बिलासपुर

वृहताकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित पंजीयन कमांक 169 मस्तूरी व उपकेन्द्र रिस्दा के प्रबंधक, प्रभारी प्रबंधक, कम्प्यूटर आपरेटर के द्वारा विगत 4 वर्षों से किय जा रहे भ्रष्ट्राचार

India09news

वृहताकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित पंजीयन कमांक 169 मस्तूरी व उपकेन्द्र रिस्दा के प्रबंधक, प्रभारी प्रबंधक, कम्प्यूटर आपरेटर के द्वारा विगत 4 वर्षों से किय जा रहे भ्रष्ट्राचार

Breaking :- बिलासपुर जिले के मस्तूरी का मामला वृहताकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित पंजीयन कमांक 169 मस्तूरी व उपकेन्द्र रिस्दा के प्रबंधक भागबली लहरे एवं उसके भतीजे सचिन लहरे, प्रभारी प्रबंधक कृष्ण कुमार करियारे, मानिक राम पात्रे, मनोज रात्रे, कम्प्यूटर आपरेटर सुखसागर जांगड़े के द्वारा आपस में मिली भगत कर योजना बनाकर फर्जी दस्तावेज बनाना, धान खरीदी एवं अन्य योजनाओं जैसे खाद, बीज दवाओं में हेराफेरी कर राशि गबन करना साथ ही मस्तूरी एवं उपकेन्द्र रिस्दा के पीडीएस दुकान का गाँव के एक व्यक्ति को चालने हेतु सौंप दिया गया है, जो शासन के निजता भंग का सवाल है। प्रबंधक के द्वारा विगत 4 वर्षों से कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया है। इस तरह इन लोगों के द्वारा शासन को विगत 4 वर्षों से करोड़ों का क्षति पहुँचाया गया है। रिश्दा प्रभारी प्रबंधक श्री कृष्ण कुमार करियारे के घर में धान खरीदी का कुछ बोरी धान का भण्डारण किया गया है। जिसे मिलरों को धीरे धीरे बेचा जा रहा है। जिसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को है फिर भी आज तक संबंधित अधिकारियों के द्वारा इन लोगों के खिलाफ कोई जाँच नहीं किया गया है. ना ही कोई कार्यवाही की गई है।

अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि समिति के प्रबंधक, प्रभारी प्रबंधक, कम्प्यूटर आपरेटर की कार्य शैली, लेखा जोखा, आय व्यय, आवक जावक एवं संबंधित दस्तावेजों का बारीकी से जाँच कराये जाने एवं दोषी पाये जाने पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर मनीराम कुर्रे द्वारा
संयुक्त पंजीयक, सहकारी संस्थायें, बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
पंजीयक, सहकारी संस्थायें, बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
सहकारिता सीओ, विकासखण्ड मस्तूरी, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़। को सौप गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button