बिलासपुर

मस्तूरीः अवैध कॉलोनी निर्माण से किसानों को हो रही परेशानी

India09news

मस्तूरीः अवैध कॉलोनी निर्माण से किसानों को हो रही परेशानी

मस्तूरी | मस्तूरी तहसील के सरगवां गांव में भूमाफियाओं द्वारा कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी बनाने की नीयत से बाउंड्रीवाल खड़ी कर दी गई है, जिससे किसानों को खेती करने में दिक्कतें आ रही हैं। गांव के किसानों को अब खेतों तक पहुंचने के लिए दो किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे खेती की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो रही है। ग्राम पंचायत सरगवां के सरपंच साहिल मधुकर ने मामले में मस्तूरी एसडीएम से शिकायत करते हुए अवैध कॉलोनी हटाने और किसानों को रास्ता दिलाने की मांग की है। मस्तूरी एसडीएम प्रवेश पैकरा ने मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित भूमि स्वामियों को नोटिस जारी करने और जांच के बाद राजस्व विभाग से कार्रवाई की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button