बिलासपुर

पत्रकार को धमकी देने वाले स्वयंभू सरपंच संघ अध्यक्ष के खिलाफ जुर्म दर्ज, अवैध रेत खनन की शिकायत पर पत्रकार को दी थी धमकी अवैध तरीके से शिवनाथ नदी से रेत एवं मुरुम चोरी कर धड़ल्ले से शासन की रायल्टी की राशि मे डाका डालते सरपंच अनिल साहू अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति इकाई मस्तूरी की टीम लगातार हैं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय फ्राड सरपंच के खिलाफ तत्काल एक्शन लिए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा द्वारा पुलिस कप्तान बिलासपुर के प्रति किए आभार व्यक्त

India09news

पत्रकार को धमकी देने वाले स्वयंभू सरपंच संघ अध्यक्ष के खिलाफ जुर्म दर्ज, अवैध रेत खनन की शिकायत पर पत्रकार को दी थी धमकी

अवैध तरीके से शिवनाथ नदी से रेत एवं मुरुम चोरी कर धड़ल्ले से शासन की रायल्टी की राशि मे डाका डालते सरपंच अनिल साहू

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति इकाई मस्तूरी की टीम लगातार हैं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय

फ्राड सरपंच के खिलाफ तत्काल एक्शन लिए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा द्वारा पुलिस कप्तान बिलासपुर के प्रति किए आभार व्यक्त

बिलासपुर: मस्तुरी के पत्रकार रूपचंद राय को धमकी देने वाले स्वयंभू सरपंच संघ अध्यक्ष अनिल साहू के खिलाफ पचपेड़ी थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है, सरपंच अनिल साहू ने नशे में धुत्त होकर मस्तुरी के पत्रकारों को देख लेने की धमकी देते हुए पत्रकार रूपचंद राय को कही भी दिखाई देने पर कटवा देने की धमकी दी थी जिसकी शिकायत पत्रकार ने पचपेड़ी थाना पुलिस से की थी जिसके बाद पुलिस ने सरपंच अनिल साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया है|

ज्ञात हो कि मस्तुरी क्षेत्र के पत्रकार रूपचंद राय ने पुलिस से किए शिकायत में बताया कि विगत दिनों मस्तुरी क्षेत्र में अवैध रेत खनन को लेकर मस्तुरी तहसीलदार को सूचना दिया गया था जिसके बाद से ग्राम पंचायत सोन लोहर्सी के सरपंच अनिल साहू नशे में धुत्त होकर पत्रकार रूपचंद राय को फ़ोन कर सभी पत्रकारों को देख लेने की धमकी दिया गया, पत्रकार ने बताया कि सरपंच अनिल साहू अपने आपको सरपंच संघ का अध्यक्ष होने का दंभ भरते हुए पत्रकारों को किसी भी तरह की जानकारी छापने पर देख लेने व कही भी दिखाई देने पर कटवा देने की धमकी दी गई| इस मामले में पत्रकार रूपचंद राय ने पंचपेड़ी थाना पुलिस से शिकायत कर सरपंच के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया था जिसके बाद पचपेड़ी थाना पुलिस ने सरपंच अनिल साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया है|

“पत्रकार को धमकाने वाले लोहर्सी के फ्राड सरपंच के खिलाफ पुलिस ने अपराध कायम किया है जिसके लिए पुलिस कप्तान बिलासपुर बधाई के पात्र है वही किसी भी पत्रकार को धमकी देने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति प्रशासन से करती है”|

गोविंद शर्मा प्रदेश अध्यक्ष छ्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button