
खास खबर :- मस्तूरी – पचपेड़ी 16 जून को हुई जिला खनिज टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई के बाद भी रेत माफियाओं में कोई खौफ नहीं है। बारिश में मनमानी कीमत पर रेत बेचने के लिए वे डंपिंग कर रहे हैं। सरकारी ही नहीं निजी जमीन पर भी रेत की अवैध डंपिंग कर रहे हैं। पचपेड़ी क्षेत्र के कई गांवों में रेत का धंधा वैध से ज्यादा अवैध है। कई लोग इस अवैध कारोबार में जुड़े हुए हैं। खासतौर पर शिवनाथ नदी किनारे के भिलौनी शिवटिकारी के बीच में भी अवैध रूप डंपिंग किया गया है
सहित कई गांवों के लोग रेत की अंधाधुंध खुदाई कर उसे डंप कर रहे हैं। इस धंधे में गांव के रसूखदार भी शामिल हैं। वे ग्रामीण इलाकों में लोगों लेकर उसमें रेत डंप कर रहे हैं ताकि बारिश का सीजन शुरू होने पर मनमानी कीमत पर लोगों को उसे बेचा जा सके। जमीन पर कई ट्रैक्टर रेत को डंप किया गया है। आस पास के लोगों ने वाहन जब्त किए। वहीं बड़ी मात्रा में डंप की गई रेत को भी जब्त किया गया। पर इस कार्रवाई के बावजूद डंपिंग बंद नहीं हुई है
भिलौनी सरपंच प्रतिनिधि सरोज नेताम के भाई के द्वारा हर ट्रैक्टर पर 200 से ₹300 लिया जाता जो कि अवैध है 24 घंटा चला रहे
पचपेड़ी नायब तहसीलदार पूनम कनौजिया को इसकी जानकारी शनिवार दोपहर 12:00 को देने के बाद अब तक इसकी कार्रवाई नहीं की गई है जिससे साफ पता चलता है कि मैं नायब तहसीलदार पूनम कन्नौजिया के द्वारा मचहा भिलौनी शिवटिकारी डोंमगाव इन गांवों के रेत माफियाओं को संरक्षक दिया जा रहा है
नायब तहसीलदार पूनम कनौजिया ने कहा कि इसके लिए तहसीलदार से बोलो या खनिज विभाग और एसडीएम एवं कलेक्टर से बोलो वही लोग कार्रवाई कर सकते हैं मैं नहीं कर सकती



