
वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति मर्यादति मस्तूरी प.क्र. 169 के संस्था प्रबंधक मानिक लाल पात्रे पर खाद, बीज एवं के.सी.सी. राशि में हेरा फेरी किए जाने का लगा आरोप
मस्तूरी। वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति मस्तूरी प. क्र. 169 के संस्था प्रबंधक मानिक पात्रे पर मस्तूरी के किसान मनी राम कुर्रे ने खाद बीज एवं के सी सी के राशि में हेरा फेरी करते हुए उन्होंने आवेदन दे कर कहा है कि
मेरे एवं मेरे परिवार के नाम पर कुल 3 एकड़ 36 डिसमील जमीन है जिस पर मुझे शासन के योजनानुसार खाद, बीज एवं के.सी.सी. राशि प्राप्त हुआ है। उसके उपरांत मेरे एवं मेरे परिवार के नाम पर फर्जी तरीके से खाद, बीज एवं के.सी. सी. राशि अधिक चढ़ा दिया गया है। जबकि हम लोगो के द्वारा अतिरिक्त कर्ज नहीं लिया गया है। परंतु संस्था प्रबंधक के द्वारा शासकीय राशि में हेरा फेरी कर कम्प्युटर लोडेड फर्जी दस्तावेज दिया गया है। बिना वजह के अतिरिक्त कर्ज चढाए जाने से हम परिवार मानसिक सदमें में है।
उन्होंने कहा है की संस्था प्रबंधक के द्वारा अन्य और किसानो से धोखा धडी करने की संभावना जता कर कहा कि यह बहुत गंभीर समस्या है. इस संवेदनशील मुद्दे को ध्यान में रखते हुए निराकरण हेतू जांच कर संस्था प्रबंधक के विरूद्ध कानुनी कार्यवाही करने की मांग की है।
इस पर हमने संस्था प्रबंधक मानिक पात्रे से 4 बार फोन द्वारा जानकारी लेने संपर्क करना चाहा लेकिन उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया।



