बिलासपुर

चिल्हाटी में अवैध मुरूम उत्खनन पर शिकायत के बाद भी रोक नहीं

बिलासपुर ब्यूरो चीफ विवेक टंडन7970083688

बिलासपुर ब्यूरो चीफ विवेक टंडन/मस्तूरी@इंडिया09न्यूज:–

 

राजस्व, खनिज अधिकारियों पर लगे आरोप 

जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर में लोड किया जा रहा मुरूम 

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में मुरूम की अवैध उत्खनन पर रोक नहीं है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने मस्तूरी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खनिज विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की इसके बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है।

 

ग्राम चिल्हाटी में खनिज विभाग के अधिकारियों ने चुनाव के कारण कार्रवाई नहीं की इसके बाद आचार संहिता लगने से अब तक कार्रवाई

 

नहीं की गई। इससे प्रदेश शासन को राजस्व की क्षति हो रही है। उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

 

उन्होंने बताया कि मस्तूरी के राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को अवैध उत्खनन की शिकायत की गई थी इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मामले की गंभीरता को देखते हुए मस्तूरी के चिल्हाटी में जांच कर कार्रवाई की मांग की

 

मस्तुरी क्षेत्र के जवाबदार अधिकारी खनिज इंस्पेक्टर राहुल गुलाटी जानकर बने हुए हैं अनजान

फोन लगाने से कभी भी फोन रिसीव नहीं करता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button