छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ अस्मिता न्यूज रहौद पुलिस सहायता केंद्र में रिश्वतखोरी का न्यूज प्रकाशन के बाद अब जांजगीर-चाम्पा के राहौद पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी रामप्रसाद बघेल( ASI) को किया गया है लाइन अटैच

छत्तीसगढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा राहौद पुलिस सहायता केंद्र में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) रामप्रसाद बघेल पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक (SP) निवेदिता पाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ASI को लाइन अटैच कर दिया है तथा विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहौद पुलिस सहायता केंद्र की पुलिस ने एक मामले में आरोपी सुप्रीम कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसी प्रकरण में अर्नेश कुमार केस का लाभ दिलाने एवं चालान प्रस्तुत करने के एवज में ASI रामप्रसाद बघेल द्वारा कथित रूप से ₹40,000 रुपये तथा 70 बोतल अंग्रेजी शराब की मांग की गई।

शिकायतकर्ता अमित खूंटे ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया जिसमें कथित तौर पर रिश्वत की मांग की जा रही है। इसके पश्चात उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत प्रस्तुत की।

शिकायत प्राप्त होने पर प्रभारी SP निवेदिता पाल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए ASI रामप्रसाद बघेल को लाइन अटैच किया तथा मामले की जांच के लिए अजाक डीएसपी सतरूपा तारम को निर्देशित किया है। वर्तमान में मामले की विभागीय जांच जारी है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये न्यूज प्रकाशन करने का महत्व जो आज पुलिस विभाग द्वारा समाचार जनादेश में प्रकाशित होने आया एक्शन मोड में किया गया थाना प्रभारी राहौद ASI राम प्रसाद बघेल को निलंबित किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button