छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्थान पर नकली पिस्टल एवं तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 02 आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे

चलती स्कॉर्पियो से नकली पिस्टल और तलवार बाहर निकाल कर लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को कर रहे थे भयाक्रांत

आरोपियों के कब्जे से 01 नग नकली क्रिस्टल 01 नग चापड़ एवं घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो किया गया जप्त

आरोपियों के नाम

1- सोहन उर्फ साहिल सिंह पांडू पिता भगत सिंह पांडू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम भदौरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

2- निखिल बाधड़े पिता अंजोर दास बाधड़े उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भनेसर थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

मामले का प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के द्वारा पूर्व में थाना प्रभारी की मीटिंग लेकर क्षेत्र में अवैध गतिविधि एवं सामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं इसी तारतम्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क तथा CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम रवाना किया गया था जो पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 02 युवक स्कार्पियो में शारदा चौक के पास मेन रोड पर नकली पिस्टल एवं तलवार लहराते हुए राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ा पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सोहन उर्फ साहिल सिंह पांडू निवासी भदोरा एवं निखिल बांधडे निवासी भनेसर थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर बताया तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 01 नग नकली पिस्टल एवं 01 नग तलवार बरामद की गई। उक्त हथियारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों आरोपियों से नकली पिस्टल तलवार तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।

जांजगीर-चांपा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून- व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button