बिलासपुर

ग्राम पंचायत भरारी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

भरारी - ग्राम पंचायत भरारी में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत भवन में हुई, जहां सर्वप्रथम भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं महापुरुषों के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात सरपंच श्रीमती रेखा टंडन ने समस्त ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ध्वजारोहण किया।

तत्पश्चात ग्राम के विभिन्न शासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुए। शासकीय हाई स्कूल, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र, शासकीय आयुर्वेदिक अस्पताल एवं मिडिल स्कूल में शाला विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी पटेल, प्राथमिक शाला में अध्यक्ष लकेश्वर कैवर्त, शारदा विद्या मंदिर भरारी में इवगेश पटेल तथा सेवा सहकारी समिति मर्या. भरारी पं. क्र. 558 में अध्यक्ष द्वारिका टंडन द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति का जोश भर दिया।

इस गरिमामय अवसर पर प्रमुख रूप से मिथिलेश्वर पटेल, उपसरपंच उमाशंकर पटेल, दयाराम, गुहाराम कैवर्त, सचिव मोहित बर्मन, पटवारी दीपक मिश्रा, प्रभारी संस्था प्रबंधक जगजीवन कुर्रे, पंच सरोज पैकरा, संतोषी कैवर्त, बना बाई, रामसागर कैवर्त, गौतरहीन पैकरा, सक्रिय महिला अमृता जांगड़े, लीला जांगड़े, रोजगार सहायक चंद्रकला कैवर्त, गणेश्वरी पात्रे, लोकेश अंचल, मुरारी पैकरा, गजपाल विश्वकर्मा, डालेश्वर, लोकपाल पैकरा, संतोष कैवर्त, अश्वनी टंडन, रेशम खांडे, रवि पटेल, मोहन पैकरा, डॉक्टर पैकरा, हरि पैकरा, जनक पैकरा, छबिलाल सहित समस्त शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button