
मस्तूरी, बिलासपुर। मस्तूरी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक राजवाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस नवीन दायित्व के लिए राजवाल ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ते हुए उनकी आवाज हमेशा बुलंद रखेंगे। सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
अपनी नियुक्ति के लिए उन्होंने एआईसीसी अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, संगठन महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल, अजा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेश प्रभारी श्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।



