
मस्तूरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने उत्साह और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मस्तूरी बस स्टैंड स्थित सहारा परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी के अध्यक्ष भोला राम साहू, पूर्व अध्यक्ष शंकर यादव, कांग्रेस नेता अखिलेश दुबे, ब्लॉक उपाध्यक्ष नेत्र टंडन, विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन, ब्लॉक महामंत्री अमृत राठौर, जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, पुत्तन दुबे, आशा सुबोध, भागवत डहरे, उपाध्यक्ष राहुल यादव, परसराम चंद्राकर, शत्रुहन चंद्राकर, गणेश सोनवानी, प्रदुमन पटेल, कुशल पटेल, विनोद सुरक्षित, राकेश कुर्रे, सरपंच चंदन कैवर्त, शिवन, लक्ष्मण टंडन, विकास दुबे, जय डांसर, राजकुमार शांडिल्य, जय गेंदले, कुलदीप जांगड़े, दिलीप करियारे, अविनाश सूर्या, बलराम, सोमेश सुमन, गब्बर, संतोष सिंह, छबि यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके पश्चात मल्हार चौक में रोशन राय, राजा राय, नेत्र टंडन, राजकुमार शांडिल्य तथा बिनौरी में जसवेंद्र जांगड़े और देवरीखुर्द में खेत्रो महानंद, अरुण कुमार सहित कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका आत्मीय स्वागत किया।
स्वागत के पश्चात आयोजित बैठक में देश के प्रमुख मुद्दे “लोकतंत्र बचाओ – वोट चोरी रोको” को लेकर आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक राजवाल ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की यह ऊर्जा और एकजुटता जनसेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करती है। उन्होंने सभी कर्मठ साथियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।



