छत्तीसगढ़बिलासपुर

सरकंडा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

संपादक चंद्रकान्त कुपेंद्र

सरकंडा / बिलासपुर — आम जगह पर बटनदार चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से काले रंग का लोहे का बटनदार चाकू बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम दशरथ साहु पिता दिनेश साहु, उम्र 22 वर्ष, निवासी पानी टंकी के पास, अशोक नगर, 26 नंबर ब्लॉक, सरकंडा, जिला बिलासपुर बताया गया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 23.11.2026 को थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डीएलएस चौक क्षेत्र स्थित आम जगह में एक युवक हाथ में चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना स्टाफ को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही युवक को बटनदार चाकू सहित पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दशरथ साहु बताया। गवाहों के समक्ष बटनदार चाकू को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1715/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। अपराध अजमानतीय प्रकृति का होने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपराधिक तत्वों एवं अवैध हथियार रखकर आम जनता में भय पैदा करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button