दिल्ली

Rajya Sabha Elections 2024: प्रियंका गांधी ने ऑफर ठुकराया, सोनिया गांधी कल करेंगी नामांकन

  • सोनिया गांधी कल14 फरवरी को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी
  • राजस्थान या हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए सोनिया गांधी कर सकती हैं नामांकन
  • प्रियंका गांधी ने उच्च सदन का ऑफर ठुकराया

Rajya Sabha Elections 2024: कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कल, बुधवार 14 फरवरी को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले कांग्रेस महासचीव प्रियंका गांधी को उच्च सदन का ऑफर मिला, लेकिन उन्‍होंने यह ऑफर ठुकारा दिया और इंकार कर दिया।

राजस्थान या हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए कर सकती नामांकन :

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि, कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता सोनिया गांधी राजस्थान या फिर हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन कर सकती हैं। तो वहीं, सोनिया के अलावा अभिषेक मनु सिंघवी भी राज्यसभा जा सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस बार लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकती हैं।

बता दें कि, बीते सोमवार 12 फरवरी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इंडिया गठबंधन के दलों के नेताओं से साथ आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे को लेकर बैठक की थी, जिसमें चर्चा की गई थी कि, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को राज्यसभा से सदन में भेजा जाए। हालांकि, इस ऑफर को प्रियंका गांधी ने ठुकरा दिया, अब सिर्फ सोनिया गांधी ही राज्यसभा का नामांकन करेंगी। ताे वहीं, सोनिया गांधी की जगह अब कौन होगा, इस पर सभी की नजरे टिकी है और सूत्रों का कहना है कि उनकी बेटी और कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा गांधी को यह मौका मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button