बिलासपुर

मल्हार शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहे मल्हार दरबार 

बिलासपुर ब्यूरो चीफ विवेक टंडन 7970083688

विवेक टंडन मस्तूरी:–

मल्हार में महाशिवरात्रि पर्व में परंपरागत रूप से आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शिवरात्रि की धूम है। मल्हार के प्रसिद्ध पातालेश्वर शिव मंदिर महादेव में भव्य तैयारी की गई है। फूलों व रंग-बिरंगे लाइटों से पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया है। भक्तों की कतार शुक्रवार की भोर से ही लगी है। हर-हर महादेव के जयघोष से सभी शिव मंदिर गूंज रहे हैं।

 

8मार्च 2024 शुक्रवार की भोर से ही शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी। हर हर महादेव का जयघोष गूंजने लगा। श्रद्धालुओं की मदद के लिए स्वयंसेवक तैयार किए गए हैं। महादेव पातालेश्वर मंदिर, शिव मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी हैं। यहां रात बारह बजे से ही जलाभिषेक का सिलिसला शुरू हो गया। श्रद्धालु रुद्राभिषेक भी कर रहे हैं।

मंदिरों के सामने भांग-धतूर, बेलपत्रों की दुकानें पर्व के एक दिन पहले ही सज गईं। भक्तों ने मंदिर में पूजन- अर्चन व जलाभिषेक कर रहे है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button