छत्तीसगढ़बिलासपुर

मस्तूरी विधानसभा में 5 मंडलों के पदाधिकारी ने कर दी है पिच तैयार, अब इसी पर धुआंधार बल्लेबाजी को डॉक्टर बांधी है तैयार

संपादक चन्द्रकांत कुपेन्द्र

मस्तूरी विधानसभा में 5 मंडलों के पदाधिकारी ने कर दी है पिच तैयार, अब इसी पर धुआंधार बल्लेबाजी को डॉक्टर बांधी है तैयार


मस्तुरी।छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 तारीख को होने वाले मतदान से पहले बुधवार शाम को चुनाव प्रचार थम गए। अब प्रत्याशी व्यक्तिगत संपर्क कर अपने लिए वोट मांग सकेंगे ।लेकिन इस दौरान पार्टी के झंडे ,बैनर ,पोस्टर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। अंतिम दिन मस्तूरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने भी धुआंधार चुनाव प्रचार किया। ढोल ताशा के साथ में अपने विधानसभा क्षेत्र में वे पहुंचे। एक तरफ जहां डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने नामांकन दाखिले के बाद से गांव गांव जाकर चुनाव प्रचार किया है तो वही उनके विधानसभा के मस्तूरी, सीपत जयरामनगर गतौरा, लोहर्सी और मल्हार मंडलों में भी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपजाऊ चुनावी मैदान तैयार कर दिया है। अब इसी पिच पर डॉक्टर कृष्णमूर्तिबंधी धुआंधार बल्लेबाजी करते देखे जा रहे हैं।
चुनावी पंडितों का अनुमान है कि अब तक हुए चुनाव प्रचार में डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से काफी बढ़त बना चुके हैं। डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी मस्तूरी विधानसभा की पहली पसंद बने हुए हैं। जिस वक्त कांग्रेस की लहर थी उस वक्त भी उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। एक बार फिर वे इस इतिहास को दोहराने की तैयारी में हैं। इसके पीछे भाजपा के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। खासकर भारतीय जनता पार्टी को इस विधानसभा चुनाव में महिलाओं का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। युवा मतदाता भी भाजपा की नीतियों के साथ है। इस कारण भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी बड़ी जीत के दावे कर रहे हैं। हालांकि इसके लिए अब 3 दिसंबर तक इंतजार करना होगा। उससे पहले प्रयास किया जा रहा है कि मस्तूरी विधानसभा में भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button