मस्तूरी के गोपियापारा में दशहरा पर भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन, स्थानीय प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
29वें वर्ष में नव नवयुवक सूर्यवंशी दुर्गा उत्सव समिति का शानदार आयोजन, पत्रकारों का किया गया सम्मान
मस्तूरी / बिलासपुर। मस्तूरी नगर के गोपियापारा में दशहरा पर्व के पावन अवसर पर नव नवयुवक सूर्यवंशी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष समिति अपने गौरवशाली 29वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और लगातार स्थानीय संस्कृति और प्रतिभाओं को मंच देने का सराहनीय कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में क्षेत्र की बालिकाओं और युवतियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। सभी प्रतिभागियों को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर प्रदान किया गया। दर्शकों की भारी भीड़ ने पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
समिति द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 501 रुपये रखा गया था, साथ ही सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
पुरस्कृत प्रतिभागी इस प्रकार रहे –
1. किरण कार्ले 2. रूबी लहरे 3. प्रीती ग्रुप 4. विद्या सूर्या 5. जानवी कार्ले 6. शिखा ग्रुप 7. सोनम सूर्यवंशी 8. सुधा लहरे
पत्रकार अतिथियों का हुआ सम्मान
इस अवसर पर अतिथि के रूप में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारगण शामिल हुए, जिनका समिति द्वारा श्रीफल और साल से सम्मान किया गया। अतिथि के रूप में –
1. चंद्रकान्त कुपेन्द्र – संपादक, इंडिया09न्यूज 2. दुर्गेश करियारे – संवाददाता, छत्तीसगढ़ वाच 3. सोनू टण्डन – ब्यूरो चीफ, अमृत संदेश 4. बहादुर सिंह – जन सरोवर प्राइम पत्रिका
सभी अतिथियों ने समिति के इस आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से स्थानीय छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का सुनहरा अवसर मिलता है और समाज में एकता व उत्साह का संचार होता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
समिति के अध्यक्ष अविनाश सूर्या, उपाध्यक्ष दिलीप करियारे, कोषाध्यक्ष अजय सूर्या, उपकोषाध्यक्ष जलेंद्र गढ़ेवाल एवं संस्थापक धनसाय टण्डन, बिसाहू करियारे सहित समस्त सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम किया।



