छत्तीसगढ़बिलासपुर

वीबी जी राम जी योजना: 1 दिसंबर से फिर शुरू होंगे गांवों में विकास कार्य 250 से अधिक महिला मेटों को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण

संपादक चंद्रकान्त कुपेंद्र

वीबी जी राम जी योजना: 1 दिसंबर से फिर शुरू होंगे गांवों में विकास कार्य 250 से अधिक महिला मेटों को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण
मस्तूरी। एक माह के विराम के बाद 1 दिसंबर से वीबी जी राम जी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में विकास कार्य फिर शुरू होंगे। इसकी तैयारी को लेकर जनपद पंचायत मस्तूरी द्वारा सत्कार भवन में जनपद स्तरीय मेट कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचीं 250 से अधिक महिला मेटों को योजना के कार्यों, जिम्मेदारियों और तकनीकी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में जनपद पंचायत मस्तूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.आर. भगत, कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा एवं एडीईओ स्वर्णा लता लकड़ा उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण तकनीकी सहायक संजय पटेल, त्रिभुवन प्रसाद देवांगन एवं प्रमोद बंजारे ने दिया। उन्होंने महिला मेटों को कार्य संचालन, श्रमिकों की उपस्थिति, कार्यस्थल पर निगरानी और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से समझाईं।

बताया गया कि 1 नवंबर से 30 नवंबर तक धान कटाई के सीजन को देखते हुए वीबी जी राम जी के कार्यों पर विराम लगाया गया था। अब 1 दिसंबर से कार्य दोबारा प्रारंभ होंगे।

प्रशिक्षण के दौरान महिला मेटों को तालाब निर्माण, डबरी निर्माण, शौचालय निर्माण सहित अन्य ग्रामीण विकास कार्यों की तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षित महिला मेटों की भूमिका अब और अधिक महत्वपूर्ण होगी। उन्हें केवल निगरानी तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि कार्यों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराना है।

कार्यशाला को आगामी विकास कार्यों की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button