बलिया बैरिया । स्थानीय थाना क्षेत्र के नवका टोला निवासी अशोक सिंह ने शानिवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरा लड़का प्रतीक सिंह उम्र 10 वर्ष शुक्रवार की शाम गांव के दुकान से घरेलू सामान खरीदने रेंजर सायकिल से गया था। सायकिल खड़ी कर दुकान से सामान ले रहा था इसी बीच मेरे ही गांव के पिंटू सिंह पुत्र कौशल सिंह ने दुकान के सामने खड़ी सायकिल को लेकर मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर मेरे द्वारा डायल 112 को फोन किया गया। सूचना पर पहुंची डायल112 की पुलिस ने घटना स्थल से लगायत उसके घर तक पहुंचकर आरोपी को खोजने का प्रयास किया। परंतु आरोपी सायकिल सहित फरार हो गया। प्रार्थी अशोक सिंह ने तहरीर देकर आरोपी की गिरफ्तारी व अपने पुत्र की रेंजर सायकिल की बरामदगी का बैरिया पुलिस से गुहार लगाई है।
Related Articles
बस का इंतजार कर रही थी युवती से दुष्कर्म, कार सवारों ने लिफ्ट देने के नाम पर किया घिनौनी हरकत…
16 hours ago
55 वर्ष से अधिक उम्र की महिला अधिकारी का नक्सल क्षेत्र में तबादला, हाईकोर्ट ने रद्द किया आदेश
2 days ago