बिलासपुर

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का नव वर्ष मिलन समारोह संपन्न नवीन कार्यकारिणी हुई गठित

संपादक चन्द्रकांत कुपेन्द्र

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का नव वर्ष मिलन समारोह संपन्न
नवीन कार्यकारिणी हुई गठित

मस्तूरी/-छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लाक इकाई द्वारा मल्हार में रविवार को प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई के मुख्य अतिथि में नव वर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम आहूत किया
गया।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। साथ ही नवीन सदस्यता एवं संघ के वार्षिक सदस्यता कार्ड बनाने हेतु साथियों से फार्म भरवाया।प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई ने संगठन को एकजुटता बनाए रखने व संगठन के नियमों का पालन करते हुए संघ के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आव्हान किया। साथ ही शासन प्रशासन द्वारा जनहित में चलाए जा रहे कार्यों में सहयोग बनाए रखने पत्रकारो को दिशा निर्देश दिया । इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई के अनुमति पश्चात मस्तूरी ब्लाक इकाई में संगठन की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें वरिष्ठ संरक्षक ओम प्रकाश पांडेय, सुनहर राम चंदेल, शेषनारायण गुप्ता, बसंत बंसल, उपाध्यक्ष-हरिशंकर पांडेय ,सुरेश दुबे, कृष्ण पाल देव खटकर, संतोष मिश्रा, महासचिव- दुर्गा प्रजापति, कोषाध्यक्ष- संजय पांडेय , सचिव- जगन्नाथ प्रसाद नेताम ,गणेश दत्त राजू तिवारी, ठाकुर उदय सिंह, कृष्ण कुमार चंदेल एवं कार्यकारिणी सदस्य में भवानी राय, मिस्टर इंडिया, सोनू टंडन, चंद्रकांत कुपेंद्र, विश्व प्रकाश कुर्रे, विवेक टंडन, महेंद्र सिंह राय, अरूण कुमार सेन, सुनील सिंह ठाकुर,पूनम ठाकुर को सामिल किया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक भी मंचस्थ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button