बिलासपुर

जयरामनगर धान खरीदी केंद्र में तहसीलदार की टीम ने मारा छापा, पाई गई गंभीर अनियमितताए ०० जयरामनगर धान खरीदी केंद्र में किसानो से टोकनके नाम पर पैसे, धान तौल में काँटा सहित धान की चोरी जैसी है अनियमितताए

संपादक चन्द्रकांत कुपेन्द्र

जयरामनगर धान खरीदी केंद्र में तहसीलदार की टीम ने मारा छापा, पाई गई गंभीर अनियमितताए

०० जयरामनगर धान खरीदी केंद्र में किसानो से टोकनके नाम पर पैसे, धान तौल में काँटा सहित धान की चोरी जैसी है अनियमितताए

०० तहसीलदार की टीम ने मौके पर ही पकडे कई गंभीर अनियमितताए, कार्यवाही के लिए बनाया पंचनामा

बिलासपुर : मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के जयरामनगर धान खरीदी केंद्र में व्यापत अनियमित्ताओ को लेकर नया इंडिया में प्रमुखता से समाचार का प्रकाशन किया था , खबर को संज्ञान लेते हुए तहसीलदार ने तत्परता दिखाते हुए जयरामनगर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर जांच की, जांच के दौरान धान खरीदी केंद्र में गंभीर अनियमितताए पाई गई जिसके बाद तहसीलदार की टीम ने धान खरीदी केंद्र में गडबडी को लेकर पंचनामा करवाया गया जिसमे प्रभारी प्रबंधक द्वारा हस्ताक्षर नहीं किया गया।

मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के जयरामनगर धान खरीदी केंद्र में शुरुआत से ही किसानो से हो रही धान खरीदी में व्यापत स्तर पर धांधली किया जा रहा था. कभी टोकन के नाम पर तो कभी धान तौलने के नाम पर पैसे लिए जा रहे थे वही धान की खरीदी होने के बाद हर धान की बोरी से 1 से 2 किलो धान निकालने जैसी अनियमितताए बरती जा रही थी जिसको लेकर नया इंडिया में प्रमुखता से समाचार का प्रकाशन किया था , खबर को संज्ञान लेते हुए तहसीलदार ने एक टीम बनाकर जयरामनगर धान खरीदी केंद्र में छापा मारा जिसके बाद खरीदी केंद्र में किसानो को धान बेचने के लिए 144 टोकन कटा था,जिसमे 135 बिक्री कर चुके हैं,जिसमे आज जो धान की खरीदी हुई हैं उसमे से प्रति कट्टी मे 6सौ से 8 सौ ग्राम धान की कमी पाई गई, मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार मस्तूरी उमाशंकर लहरे की मौजूदगी में धान का तौल करवाया गया जिसमे धांधली की सच्चाई सामने आई, धान खरीदी केंद्र में हुए फर्जीवाड़ा को लेकर जब अधिकारी ने पंचनामा करवाया तो प्रभारी प्रबंधक बबलू लहरे द्वारा हस्ताक्षर करने से मना कर दिया गया|

जयरामनगर धान खरीदी केंद्र हो रहे फर्जीवाड़ा की जानकारी जैसे ही अशोक राजवाल सचिव प्रदेश कांग्रेस को हुई तो तत्काल मौके पर पहुचे तथा उन्होंने अधिकारियो से धान खरीदी में धांधली करने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की अपील की|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button