विधानसभा चुनाव के नामांकन की आज आखिरी तारीख को कांग्रेस प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जूलुस लेकर अपना नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे।
कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार दिलीप लहरिया ने पुराने रीति रिवाज के साथ गाड़ी बइला के साथ बाजे गाजे में मस्तूरी विधानसभा के हजारों लोगों के साथ पहुंचे थे।
आज नामांकन दाखिल करने की निर्धारित तिथि 30 अक्टूबर का अंतिम दिवस था। इसलिए सभी प्रत्याशी एक साथ यहां पहुंचे। इसे देखते हुए सुबह से ही कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विदित हो कि इससे पहले इन प्रत्याशियों द्वारा शुभ मुहूर्त वाला नामांकन दाखिल किया जा चुका था। लेकिन आज सम्बंधित दल के बी फ़ार्म के साथ नामांकन दाखिल किया जा रहा हैं। आज के बाद अब महज 17 दिन शेष बचे हैं। इसलिए चुनावी रण में विजय श्री हासिल करने प्रत्याशियों ने एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है।
जिनमे आज दिलीप लहरिया का बिलासपुर में जोर सोर से कांग्रेस के हजारों लोगों ने भव्य तरीके से नामांकन दाखिल करने में समर्थन किया।