बिलासपुर

सिरगिट्टी में दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सब हेडलाइन: आरोपी के कब्जे से 3500 रुपये का मशरूका बरामद, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

संपादक चन्द्रकांत कुपेन्द्र

बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने रात में दुकान का ताला तोड़कर नकदी और राशन सामान पार किया था।

मामला 22 अगस्त 2026 का है। प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। 24 अगस्त की सुबह 8 बजे जब वह दुकान खोलने आया तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा तो गल्ले में रखे पैसे और राशन सामान कुल 3500 रुपये चोरी हो चुके थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर 26 अगस्त को थाना सिरगिट्टी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदेहियों से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान भवानी नगर शिव मंदिर के पास सिरगिट्टी निवासी राहुल महतो पिता दिनेश महतो, उम्र 26 वर्ष से बारीकी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी का पूरा मशरूका बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button