बिलासपुर

चकरभाठा में बटनदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बिलासपुर। थाना चकरभाठा पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने और आम लोगों को भयभीत करने वाले 2 बदमाशों को धारदार बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी –
1. शनि ध्रुव पिता नरोत्तम ध्रुव उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13 विकास नगर, चकरभाठा 2. शुभम वर्मा पिता स्व. अभिमन्यु वर्मा उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09 वर्मा मोहल्ला, चकरभाठा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों, अड्डेबाजों और अशांति फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 21/09/2026 को चकरभाठा पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक चकरभाठा ओवरब्रिज के पास धारदार नुकीला बटनदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को चाकू सहित पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से चाकू जप्त कर दोनों आरोपियों को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनों को माननीय न्यायालय बिल्हा में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल डायल 112 या थाना चकरभाठा को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button