छत्तीसगढ़बिलासपुर

NTPC की राखड़ से अवैध कमाई का खेल, गतौरा में पलटी गाड़ी ने खोली पोल – पूर्व जनपद सदस्य पर आरोप, NTPC के AGM चुप

संपादक चन्द्रकांत कुपेन्द्र

 

गतौरा। NTPC से निकलने वाली राखड़ के अवैध परिवहन और बिक्री का बड़ा खेल गतौरा अटल बाजार से लक्की ढाबा के बीच उजागर हुआ है।

अटल बाजार में NTPC की राखड़ से भरी गाड़ी अनलोडिंग के दौरान जैक रॉड टूटने से पलट गई, जिसके बाद पूरे अवैध नेटवर्क की पोल खुल गई।

ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि यह पूरा अवैध परिवहन NTPC की राखड़ का है और इसे पूर्व जनपद सदस्य देवी प्रसाद कुर्रे द्वारा कराया जा रहा था। बिना पंचायत, बिना SDM और बिना RO की किसी भी NOC के हजारों ट्रिप NTPC की राखड़ लाकर यहां अवैध पटाई की जा रही है।

हादसे के बाद गाड़ी की नंबर प्लेट गायब कर दी गई और चालक समेत सभी लोग मौके से फरार हो गए।

इस मामले में जब NTPC के AGM अनंत वार्ष्णेय से संपर्क किया गया तो उन्होंने सिर्फ पेनल्टी लगाने की बात कही, लेकिन NTPC से हजारों ट्रिप अवैध राखड़ कैसे निकली और किसकी मिलीभगत से ये खेल चल रहा है, इस पर वे कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

ग्रामीणों ने NTPC प्रबंधन और जिला प्रशासन से जांच की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button