
महमंद (लाल खदान) | ग्राम पंचायत महमंद लाल खदान में एकता दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य माता के जगराता का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक चंदन यादव जी ने अपने मंत्रमुग्ध स्वरों से माता के भजनों की ऐसी गंगा बहाई कि पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। साथ ही विशेष आकर्षक झांकियों ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सूर्यवंशी जी, प्रदेश महामंत्री अ.जा. मोर्चा चंद्र प्रकाश सूर्य जी, देवरीखुर्द मंडल अध्यक्ष रवि बरगाह जी, सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा महमंद के सम्माननीय पंचगण, जनप्रतिनिधि, ग्राम के वरिष्ठजन, माता-बहनें, युवा साथी एवं एकता दुर्गा उत्सव समिति के सभी कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।
सभी उपस्थितजनों ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर गांव की सुख-समृद्धि एवं सभी ग्रामवासियों पर माता की कृपा सदैव बनी रहे, ऐसी कामना की।
- कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी ग्रामवासियों एवं समिति के सदस्यों का एकता दुर्गा उत्सव समिति ने हृदय से आभार व्यक्त किया है।



