
मल्हार/मस्तूरी – मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोलाराम साहू ने नवरात्र पर्व की सप्तमी तिथि पर सपरिवार ऐतिहासिक धर्मनगरी मल्हार पहुंचकर मां भगवती पार्वती डिडिनेश्वरी देवी के दर्शन किए।
उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। दर्शन के पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर में प्रज्वलित अखंड मनोकामना ज्योति कलश के भी दर्शन किए।
इस अवसर पर भोलाराम साहू ने मां डिडिनेश्वरी से क्षेत्र, प्रदेश और देश की सुख, शांति, समृद्धि और नागरिकों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने ब्लॉक अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया।



