छत्तीसगढ़बिलासपुर

जयरामनगर-खैरा में जगराता कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नितेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने किया स्वागत

संपादक चंद्रकान्त कुपेंद्र

मस्तूरी। जयरामनगर-खैरा स्थित मनकर्म स्टेडियम में स्टार ग्रुप द्वारा आयोजित जगराता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उनके आगमन पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवा साथियों ने भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पावन अवसर पर माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। उन्होंने धार्मिक आयोजनों को आस्था, संस्कृति और सामाजिक मेल-मिलाप का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।जगराता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे की प्रस्तुति को लेकर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोलाराम साहू और जनपद सभापति राजू पंडित सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button