छत्तीसगढ़बिलासपुर

मस्तूरी में कल टी.एस. बाबा का दौरा, दिनभर चलेगा स्वागत और जनसंपर्क कार्यक्रम

संपादक चंद्रकान्त कुपेंद्र

मस्तूरी, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री T.S. Singhdeo (टी.एस. बाबा) कल 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी के अध्यक्ष भोलाराम साहू ने इसकी जानकारी दी है।

इस दौरान टी.एस. सिंहदेव कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा।

कांग्रेस ने “हाथ बदलेगा हालात” और “कांग्रेस फिर से सरकार” के नारे के साथ दौरे की तैयारी की है।

दौरे का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है –
• 4:00 PM – दर्रीघाट बाजार चौक जयस्तंभ : जयस्तंभ पर पूजा-अर्चना और टी.एस. बाबा का स्वागत। • 4:20 PM – किरारी, मस्तूरी : स्व. राहुल राय के निवास पर आगमन एवं श्रद्धांजलि। • 4:30 PM – मस्तूरी : ठाकुर श्री नितेश सिंह के कार्यालय में अल्पाहार। • 4:40 PM – मस्तूरी : श्री शंकर यादव के कार्यालय में चाय-नाश्ता और स्वागत। • 4:50 PM – मस्तूरी : श्री देवेन्द्र कृष्ण एवं साथियों द्वारा स्वागत। • 4:55 PM – मस्तूरी : ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात। • 5:10 PM – वेदपरसदा : श्री पूतन दुबे, रमा शुक्ला साथियों द्वारा स्वागत। • 5:20 PM – टिकारी : श्री उदय भार्गव, रीतुराज साथियों द्वारा स्वागत। • 5:30 PM – बकरकुदा : श्री पिंटू जांगड़े, जितेन्द्र भास्कर साथियों द्वारा स्वागत। • 5:40 PM – मल्हार : मां डिडिनेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन और केंवट समाज के प्रमुख लोगों से मुलाकात। • 5:50 PM – मल्हार : पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कौशल पांडेय के निवास पर भेंट मुलाकात। • 6:00 PM – धनागवां – विधायक निवास : विधायक श्री दिलीप लहरिया के परिवार से भेंट और क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं से मुलाकात के लिए एक घंटा आरक्षित। • 7:00 PM – पाराघाट : श्री संतोष दुबे के निवास पर परिवार से मुलाकात।
ब्लॉक कांग्रेस ने मस्तूरी विधानसभा के सभी कांग्रेस प्रकोष्ठों, मंडल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button