बिलासपुर

अनुदेशात्मक निर्देश पर आयोजित हुई कार्यशाला

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ में संचालित टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत आज संदीपनी अकादमी, बिलासपुर में “कक्षा शिक्षण में अनुदेशात्मक निर्देश” विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला की प्रमुख सुविधादाता स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन की ट्रेनिंग मैनेजर कविता शर्मा रहीं। इस अवसर पर स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के स्टेट हेड, छत्तीसगढ़ रघुनाथन नायर एवं प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर रितेश सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यशाला का सफल क्रियान्वयन संदीपनी अकादमी की प्राचार्य डॉ. रीता सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यशाला के दौरान कक्षा शिक्षण में निर्देशों के महत्व, निर्देशों को प्रभावी एवं स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने के तरीकों तथा अनुदेशात्मक निर्देश के विभिन्न मॉडलों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से ADDIE मॉडल पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को इसके विभिन्न चरणों और कक्षा शिक्षण में इसके व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराया गया।

कार्यशाला को गतिविधि-आधारित एवं सहभागी शिक्षण पद्धति पर आधारित रखा गया, जिसमें सभी फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न गतिविधियों एवं चर्चाओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने प्रभावी अनुदेशात्मक निर्देश तैयार करने और उन्हें कक्षा में लागू करने का अभ्यास किया।

स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन पिछले चार वर्षों से छत्तीसगढ़ में शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। संस्था द्वारा भावी शिक्षकों (प्रशिक्षार्थियों) के साथ-साथ फैकल्टी सदस्यों के क्षमता संवर्धन और व्यावसायिक विकास के लिए विभिन्न प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button